{"_id":"5b843ea942c79246730f587a","slug":"111535393449-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा राजपुरी गद्दी विवाद: प्रशासन ने लिया डेरे की संपति का ब्यौरा, आज तैनात होंगे प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा राजपुरी गद्दी विवाद: प्रशासन ने लिया डेरे की संपति का ब्यौरा, आज तैनात होंगे प्रशासक
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा राजपुरी गद्दी विवाद : प्रशासन ने लिया डेरे की संपत्ति का ब्योरा, आज तैनात होंगे प्रशासक
प्रेमपुरी को डेरे से बाहर करने की मांग पर मिले दूजपुरी पक्ष के लोग
फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित डेरा राजपुरी में हुए गद्दी विवाद को लेकर गांव में दो पक्षों के टकराव को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने डेरे में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। इसके साथ मंगलवार को डेरे के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए तहसीलदार और कानूनगो भी यहां पर तैनात हो जाएंगे। वहीं एसडीएम द्वारा दिए गए आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने डेरे पर कार्यभार लेते हुए डेरे की पूरी संपत्ति का ब्योरा भी ले लिया गया है।
यह था मामला : विदित रहे कि कुछ महीने पहले महंत दूजपुरी पर एक बुजुर्ग महिला से मारपीट करने का आरोप लगा था। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दूसरे महंत प्रेमपुरी को डेरे में बैठा दिया था। लेकिन वहीं गांव का एक दूसरा गुट महंत दूजपुरी के समर्थन में आ गया। एक बार तो दूजपुरी डेरे से चले गए थे। लेकिन कुछ समय बाद दूजपुरी को कुछ महंत लोग डेरे में लेकर आए। उसके बाद से यह विवाद दोबारा शुरू हुआ जिस पर टकराव को बढ़ता देख डेरे का प्रशासक नियुक्त कर दिया गया।
प्रेमपुरी को डेरे से बाहर करने की मांग पर मिले दूजपुरी के पक्ष के लोग : सोमवार को महंत दूजपुरी व उसके पक्ष के लोग महंत प्रेमपुरी को डेरे से बाहर करने की मांग पर एसडीएम कमलप्रीत कौर से मिले। महंत दूजपुरी ने बताया कि डेरे की गद्दी को लेकर हुए विवाद में प्रेमपुरी को हटाने की मांग है। जब यहां पर प्रशासक लगाया गया है तो नियमों के मुताबिक प्रेमपुरी को भी डेरे में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस पर एसडीएम ने प्रशासक के यहां तैनात होने पर प्रेमपुरी को डेरे से बाहर करने का आश्वासन दिया।