{"_id":"5a4bcb4e4f1c1bfe7a8b4cf2","slug":"111514916686-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे दोगुना करने वालों में से एक आरोपी को जांच से बाहर किए जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे दोगुना करने वालों में से एक आरोपी को जांच से बाहर किए जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। पैसे दोगुना करने वाले गिरोह के एक आरोपी को कैथल पुलिस द्वारा जांच में बाहर निकाले जाने पर ग्रामीणों ने पंचायत कर पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ उचित जांच के लिए सीएम विंडो में शिकायत भी दी। हाथों-हाथ रकम दोगुनी करने के झांसे में फंसे हरिपुरा गांव के गुरजीत सिंह ने बताया कि ठगी का शिकार बनाते हुए नटवर लालों ने 3 लाख रुपये की चपत लगाई। इस संदर्भ में गुरजीत ने 3 फरवरी 2017 को थाना शहर कैथल में नामांकित 4 आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। पीड़ित का आरोप है कि एसपी के बार-बार निर्देश के बाद भी जांच अधिकारी ने ठग गिरोह के तीन सदस्यों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन चौथे आरोपी को जांच में बाहर कर दिया। ग्रामीणों कपूर सिंह, लिक्ष्मन, नन्हा राम, रामभूल, बीरा राम, राजबीर आदि ने बताया कि बेरोजगार, विधवा मां और छोटे भाई की जिम्मेवारी का बोझ सिर पर उठाकर पीड़ित गुरजीत न्याय की फरियाद पर फरियाद पुलिस से लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं।
पिता द्वारा लिए गए ऋण को उतारने के प्रयास में बेटा बना ठगों का शिकार
पीड़ित गुरजीत ने बताया कि उनका परिवार पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखता है। पिता का निधन 17 अगस्त 2016 में हुआ। उनके सिर पर ऋण का बोझ था तथा लेनदारों ने उसके पिता के निधन के बाद पैसों की मांग करने लगे। उनके पास ऋण चुकाने का कोई साधन नहीं था। इसी बीच वह पैसे दोगुना करने वाले गिरोह के संपर्क में आया। पिता के ऋण को उतारने के लिए उसने सगे-संबंधियों से लाखों रुपये की उधारी ली। उम्मीद थी कि वह सबके पैसे वापिस लौटाते हुए परिवार में खुशियां लेकर आए। ठग गिरोह ने उसे कहीं का न छोड़ा। आपबीती बताते-बताते गुरजीत की आंखें भर आती हैं।
पैसे दोगुना करने वालों में से एक आरोपी को जांच से बाहर किए जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
झांसा देकर बेरोजगार युवक से ले उड़े थे 3 लाख
हाई कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने का लगाया आरोप
फोटो नंबर- 33