{"_id":"5a2592d04f1c1b9f678bf5a8","slug":"111512411856-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में ही होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में ही होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर में ही होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव
कैथल। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर बार परिसर में चर्चाएं आरंभ हो गई हैं। निवर्तमान जिला बार एसोसिशन के प्रधान बलराज नौच ने हाउस की बैठक बुलाकर सबकी सहमति से यह निर्णय लिया था कि बार एसोसिशन के चुनाव अप्रैल की बजाए दिसंबर में ही करवाए जाएं। दिसंबर में चुनावों की बात होते ही वकीलों के बीच संभावित उम्मीदवारों के बारे में कयास लगने आरंभ हो गए हैं। बार एसोसिशन के प्रधान पद के बारे में चर्चा है कि वर्ष 2015 में प्रधान रहे अशोक गौतम फिर से चुनाव लड़ सकते हैं। इस बार करीब साढ़े नौ सौ वकील चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया जा रहा है कि मतदान दिसंबर की छुट्टियों से पहले होगा।