फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   11 dengue patients found, now the number has increased to 214

डेंगू के 11 मरीज मिले, अब संख्या बढ़कर हुई 214

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
11 dengue patients found, now the number has increased to 214
जिले में डेंगू बीमारी लगातार अपने पांव पसार रही है। बीमारी के बढ़ते प्रकोप के बीच शुक्रवार को जिले में 11 नए मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

अब जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 214 हो गई है। शुक्रवार को शहर में कोठी गेट पर 30 वर्षीय महिला, गांव सजूमा में 26 वर्षीय युवक, फ्रेंरंडस कॉलोनी में 30 वर्षीय युवती, अर्जुन नगर में 55 वर्षीय महिला, सीवन में 17 वर्षीय किशोर, नरवल में 33 वर्षीय पुरुष, माता गेट पर 63 वर्षीय व्यक्ति, पंसारी मोहल्ला में 82 वर्षीय व्यक्ति, अर्जुन नगर में 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव नौच में 60 वर्षीय व्यक्ति व एसबीआई रोड पर 30 वर्षीय पुरुष डेंगू से पीड़ित पाए गए।
शुक्रवार को मिले 11 मरीजों में से 7 को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया, जबकि चार मरीजों की ओपीडी अस्पताल के बाहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू की जांच भी तेजी से की जा रही है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी बुखार से पीड़ित 111 मरीजों की डेंगू से संबंधित जांच की गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि विभाग की ओर से जिला वासियों को डेंगू से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। फॉगिंग भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास अनावश्यक पानी जमा न होने दें। सफाई का विशेष प्रबंध रखें। बीमारी से बचाव के कार्यों में विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed