फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लोकसभा चुनाव को लेकर रथ यात्रा की शुरूआत

लोकसभा चुनाव को लेकर रथ यात्रा की शुरूआत

Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर रथ यात्रा की शुरूआत
लोकसभा चुनाव को लेकर रथ यात्रा की शुरूआत
विज्ञापन

फोटो नंबर-44
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा की ओर से रथ यात्रा शुरू की गई। इस रथ यात्रा को हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने गांव टटियाणा से झंडी दिखा रवाना किया। यह रथ दो लोक सभा क्षेत्रों में गांव गांव जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार करेगा और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगा। आज शुरू हुई यह रथ यात्रा हलका गुहला के विभिन्न गांवों से होते हुए गांव कल्लर माजरा में रात्रि ठहराव करेगी। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि इस रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे। बाजीगर ने कहा कि देश में मोदी की लहर चल रही है और एक बार फिर से देश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। इस रथ के साथ एक सुझाव पेटी भी रखी गई है, जिसमें लोग अपने सुझाव डाल सकते हैं, जिनपर अमल करते हुए उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताई समस्याएं:-
रथ यात्रा का कारवां जब गांव मलिकपुर समाना पहुंचा तो ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में अनेक समस्याएं हैं जिन्हें लंबे समय से दूर नहीं किया गया है। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, जगीर कंबोज, मंगत राम संधू, निर्भय औलख, केके आनंद, महिन्द्र चीमा, मण्डल प्रधान मांगे राम जिंदल, दरबारा डोहर, जगमाल राणा, महामंत्री वेद कंबोज, दिनेश शर्मा, गुहला सरपंच एसोसिऐशन प्रधान शुभशेर सिंह जैलदार, जीत कंबोज भी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed