फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एनएचएम के 212 से अधिक कर्मचारी रहे हड़ताल पर

एनएचएम के 212 से अधिक कर्मचारी रहे हड़ताल पर

Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम के 212 से अधिक कर्मचारी रहे हड़ताल पर
एनएचएम के 212 से अधिक कर्मचारी रहे हड़ताल पर
विज्ञापन

एंबुलेंस की सेवाएं जिलास्तर पर रहीं प्रभावित
ग्रामीण क्षेत्रों में नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर रहने से मरीजों को हुई परेशानियां
फोटो संख्या-40 व 41
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को दो दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल का असर जिले में एंबुलेंस सेवा पर पड़ा। जिसमें विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को ज्यादा परेशानियां हुईं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर रहने के कारण लोगों को दिक्कतें आईं।
जिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार को जमकर कोसा। इन कर्मचारियों में सुनील, संतलाल, रीना, नवीन सहित अन्य ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कर्मचारी नेताओं नरेंद्र कुमार व हरदीप सिंह ने इनकी अगुवाई की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि उन्हें सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाए। इसके अलावा उनकी नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत वे दो दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बावजूद भी यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे आंदोलन को ओर तेज कर देंगे।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा सहित नर्सिंग स्टाफ रहा हड़ताल पर : जिले के 212 एनएचएम कर्मचारियों में एंबुलेंस सेवा के 58, सूचना सहायक, लेखा सहायक, ब्लॉक आशा कोर्डिनेटर सहित कुल 212 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस सेवा के न चलने से हुई। जिसमें लोगों को घायलों को लाने व ले जाने में परेशानी हुई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को घर से लाने व अस्पताल से छोड़कर आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed