{"_id":"5c4f4cddbdec22738004ea8a","slug":"101548700893-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीवन-फिरोजपुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। सीवन-फिरोजपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से करीब एक दर्जन गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। सीवन फिरोजपुर रोड दोबारा बनाना व चौड़ा करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। अब यह मार्ग लगभग नौ इंच ऊपर उठाया जाएगा और चौड़ाई लगभग 18 फीट की जा रही है। इस मार्ग की चौड़ाई कम होने व हालत जर्जर में होने के कारण वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। मार्ग को दोनों तरफ से लगभग चार-चार फीट चौड़ा किया जा रहा है और दोनों ओर नाला भी बना दिया गया है ताकि वाहन चालकों को वाहन क्रास करने में मुश्किल न आए। ग्रामीण जंगीर सिंह, जसविंद्र सिंह, रमेश कुमार, हुकम सिंह, रामकुमार, कर्ण सिंह, अशोक, सोमनाथ का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य आरंभ होने से आस जगी है कि यह रास्ता इस्तेमाल के लायक हो जाएगा।