{"_id":"5c436e72bdec220bb35c24b2","slug":"101547923058-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 10 व 13 में पीने के पानी का गंभीर संकट, महिलाओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 10 व 13 में पीने के पानी का गंभीर संकट, महिलाओं ने की नारेबाजी
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। पिछले कई महीनें से गड्डी पट्टी व वार्ड नंबर 10 व 13 में पीने के पानी का गंभीर संकट बना है। आलम यह है कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी घर के किसी भी कार्य में प्रयोग नही हो रहा। जिसे लेकर महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। वार्ड वासी संतरों, संतोष, तोषी, कमलेश, रामबीर, पवन, राकेश, मनीष, बल्ला, सुभाष, मदन लाल, कृष्ण, विशाल राणा ने बताया कि जो पानी सप्लाई किया जा रहा है वह खारा है जिससे न साबुन लगता है और न ही घर के किसी कार्य में प्रयोग होता है। पिछले कई माह से उनके दोनों वार्डों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। इन लोगों ने बताया कि नहरी पानी तो आज तक नही पहुंचा। वह इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवा चुके है लेकिन विभाग द्वारा पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही की जा रही है। जिसे लेकर वार्ड के लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी रोष है।
जन स्वास्थ्य विभाग के एस डी ओ कर्मबीर सिंह ने बताया कि नया बोर राजौंद के पूंडरी मार्ग के पास लगाया जा रहा है जिसकी सप्लाई जल्दी ही वार्ड नंबर 13 में लगे बूस्टर से जोड़ दी जाएगी। ताकि लोगों को पानी के समस्या न रहे। नहरी पानी के लिए एक और जल घर का प्रपोजल भेजा है मंजूरी मिलती ही पूरे नगर में नहरी पानी की सप्लाई पहुंच जाएगी।