फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल एसपी को विभिन्न संस्थाओं व प्रशासन ने सम्मानित

कैथल एसपी को विभिन्न संस्थाओं व प्रशासन ने सम्मानित

Tue, 20 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैथल एसपी को विभिन्न संस्थाओं व प्रशासन ने सम्मानित
कैथल एसपी को विभिन्न संस्थाओं व प्रशासन ने सम्मानित
विज्ञापन

विदाई समारोह में भेंट किया स्मृति चिन्ह
फोटो संख्या-37 से 39
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल से अंबाला स्थानांतरित होकर बतौर एसपी नियुक्त हुईं एसपी आस्था मोदी को सोमवार को प्रशासन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। जिमखाना क्लब में आयोजित विदाई समारोह में जिला पुलिस कप्तान को विदाई देने के लिए डीसी धर्मवीर सिंह, एसडीएम गुहला संजय कुमार, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा सहित उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, प्रमोद कुमार व जोङ्क्षगद्र श्योराण के साथ पुलिस विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जहां स्मृति चिंह देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसपी आस्था मोदी ने कहा कि जिला में तैनात तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनतकश टीम की बदौलत उन्होंने पिछले एक साल के दौरान उनके समक्ष आई छोटी-बड़ी चुनौतियों को सहजता से पार पाया है। सही मायनों में यहां के अनुभवी अधिकारियों के साथ रहकर सीखने का अवसर मिला और यह अनुभव उन्हें ताउम्र कामयाबी से आगे बढने की प्रेरणा देता रहेगा।
डीसी आस्था मोदी को कर्तव्यनिष्ठ व उर्जावान पुलिस अधीक्षक बताते हुए कहा कि इनकी सकारात्मक कार्यशैली और सुझबूझ की बदौलत कई बड़े अवसरों पर कानून-व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के चुनौती पूर्ण कार्य से निपटने में सफलता मिली है। वक्ताओं में एसडीएम गुहला संजय कुमार, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, डीएसपी प्रमोद कुमार, सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष श्योकंद, कलायत एसएचओ रामकिशन सबइंस्पेक्टर, चौकी अनाज मंडी प्रभारी सबइंस्पेक्टर बलवान सिंह, डीआरओ पुलिस मेहर सिंह, एसी-2 दीपक कुमार एएसआई ने भी एक साल के दौरान पुलिस अधीक्षक की रहनुमाई में किए गए कार्यां के अनुभव सांझा किए। मंच का प्रभावी संचालन पुर्व एआईपीआरओ महेंद्र खन्ना ने किया। एसपी के पहुंचने पर मुख्य द्वार पर दिल्ली के शहनाई वादक हेमंत कुमार ने पारंपरिक स्वागती धुनों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी, अधिकारी अपने बच्चों के लिए भी निकाले समय, उच्च शिक्षित करें-एसपी आस्था मोदी ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को एसपी ऑफिस के कर्मचारियों-अधिकारियों द्वारा आयोजित विदाई समारोह दौरान संदेश दिया कि वे पुलिस विभाग में निष्ठा पूवर्क कर्तव्य पालना कर रहे हैं। लेकिन अपने व्यस्त दिनचर्या दौरान परिवार व बच्चों को के लिए भी समय निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर छोटू राम विचार मंच ने किया सम्मानित
फोटो संख्या-36
कैथल। सर छोटू राम विचार मंच पदाधिकारियों ने भी एसपी आस्था मोदी को उनके कार्यालय में पहुंच कर सम्मानित किया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने कहा कि एसपी एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। जिन्होंने समय-समय पर अच्छे काम कर जिले के लोगों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर उनके साथ राजेंद्र भाकली, नरेंद्र जुलानी खेड़ा व धर्मपाल मलिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed