{"_id":"5b90255f867a557fe1120dd1","slug":"101536173407-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला शुरू होने में बचे हैं महज 20 दिन, अब सरकार ने दिए 4 करोड़ 98 लाख 68 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला शुरू होने में बचे हैं महज 20 दिन, अब सरकार ने दिए 4 करोड़ 98 लाख 68 हजार
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला शुरू होने में बचे हैं महज 20 दिन, अब सरकार ने दिए 4 करोड़ 98 लाख 68 हजार
देखने वाली बात...20 दिन में कैसे खर्च होंगे करीब 5 करोड़ रुपये
सड़कों, गलियों, टेंट व पेयजल पर खर्च की जानी है राशि
गांव में हालात इस समय बद से बदतर
फल्गू मेले के लिए सरकार ने जारी की राशि, डीडीपीओ के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जाएंगे कार्य
फोटो संख्या-12 से 14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ऐतिहासिक फल्गू मेला शुरू होने में महज 20 दिन बचे हैं, लेकिन सरकार की नींद अब खुली है। सरकार ने मेले में प्रबंध के लिए 4 करोड़ 98 लाख 68 हजार रुपये की राशि जारी की है। जिसके माध्यम से मेले के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इतने कम दिनों में इस राशि से क्या-क्या काम करवा पाता है।
गांव में हालात बद से बदतर:-गांव फरल में स्थित ऐतिहासिक फल्गू तीर्थ में इस बार 25 सितंबर से 8 अक्टूबर तक फल्गू मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के आयोजन को लेकर अभी तक भी गांव में कोई तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं। गलियां, सड़कें व पानी की निकासी की व्यवस्था बदहाल है। गांव की मुख्य सड़क की हालत ही इतनी खराब है कि इसके ऊपर पानी खड़ा हुआ है। वाहन चालक भी इसमें से मुश्किल से निकल पाते हैं। गांव वासी देशराज मिस्त्री, बृजपाल राणा, श्याम लाल, हरीचंद कंबोज, सतीश राणा, रामपाल, विश्वपाल तंवर, यशपाल, रामधारी शर्मा सहित अन्य ने बताया कि तीर्थ के आस-पास सड़कों पर पानी जमा है, निकासी का प्रबंध नहीं है। तालाब से पानी तो निकाल दिया है, लेकिन साफ-सफाई अभी तक नहीं हुई। सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जो नया तालाब बना है, वह भी बदहाल है। बाउंड्री वाल टूटी हुई है। गांव की गलियों में पानी खड़ा है। पूंडरी-ढांड मुख्य रोड बदहाल है। सड़क व तालाब आपस में मिलने को हैं। पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं हैं।
इस तरह से होगी मेले के प्रबंधों पर 4 करोड़ 98 लाख 68 हजार की राशि:-
तीर्थ का बिजली बिल-16 लाख रुपये
सड़कों व गलियों की मरम्मत-80 लाख
रिटेनिंग वाल पर-53.80
टेंट-35.30 लाख
घाटों की मरम्मत-36.98
पेयजल व जनस्वास्थ्य-26.80 लाख
सिंचाई विभाग-18.17 लाख
बिजली प्रबंध-23.50 लाख
मेले प्रचार-प्रसार-15.10 लाख
टेलीफोन व अन्य-11.70 लाख
सफाइ-30.15
जमीन के लिए मुआवजा-35.30
कार्यालय खर्च-30.36
अन्य खर्च-18 लाख
कुल-4 करोड़ 98 लाख 68 हजार
सरकार द्वारा स्वीकृत 4 करोड़ 98 लाख 68 रुपये की राशि मिल चुकी है। काम पहले ही खर्च किया जा चुका है। अब इस राशि से तेजी से सभी तरह के विकास कार्य करवाए जाएंगे। सभी विभागों का सहयोग लेकर मेले की तैयारियां पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
कंवर दमन सिंह, डीडीपीओ, कैथल।