{"_id":"5b158cf24f1c1b9e6e8b6495","slug":"101528138994-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर कटे या धड़ 10 जुलाई को दुबलधन कार्यक्रम में जाकर ही लूंगा दम:-सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर कटे या धड़ 10 जुलाई को दुबलधन कार्यक्रम में जाकर ही लूंगा दम:-सैनी
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिर कटे या धड़ 10 जुलाई को दुबलधन कार्यक्रम में जाकर ही लूंगा दम:-सैनी
जाट संघर्ष समिति ने कहा कि गांव में घुसा तो काट देंगे सिर, कादियान खाप ने पहले भी दिया था पहरा
प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
फोटो संख्या-31
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा सांसद राज कुमार सैनी ने कहा कि चाहे उनका सिर कटे या धड़ वे 10 जून को गांव दुबलधन में आयोजित परशुराम जयंती में हर हालत में भाग लेंगे। सुरक्षा देना काम सरकार का है, सरकार ही जाने। उन्होंने तो यह प्रण कर रखा है कि वे मरना पसंद करेंगे परंतु किसी धमकी के आगे नहीं झुकेंगे। वहीं जाट संघर्ष समिति ने कहा कि सैनी गांव में घुसा तो सिर काट देंगे। सैनी के आगमन को लेकर कादियान खाप ने पहले भी पहरा दिया था।
सैनी गांव हेमू माजरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गुहला में अपने समर्थक जीत सिंह कंबोज के निवास पर एक पत्रकारों से बात कर रहे थे। सांसद से उनसे एक समुदाय विशेष के लोगों की नाराजगी का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हीं लोगों से पूछा जाए कि वे उनकी रैलियां क्यों नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंकड़े सामने हैं कि 10 प्रतिशत लोगों ने दादागिरी के दम पर 50 प्रतिशत में से 40 प्रतिशत नौकरियों पर कब्जा कर लिया। वहीं ब्राह्मण, बनिया, राजपूत, पंजाबी, सिख व रोड़ आदि अपना हक नहीं ले सके और अब यही 10 प्रतिशत लोग स्वर्ण जाति का हिस्सा हड़प लेने के बाद एससीबीसी के आरक्षित कोटे को छीन रहे हैं। इसी भेदभाव को समाप्त करने के लिए वे खुलेआम आवाज उठा रहे हैं। उनसे जब यह पूछा गया कि अब तो हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी सरेआम कह दिया है कि वर्ग विशेष को कोई आरक्षण नहीं मिलेगा। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, तो सांसद ने कहा कि अब जब उनके बस में ही कुछ नही रहा तो मजबूरन उनकी ही भाषा को बोलेंगे। उन्होंने कहा कि वे अलग पार्टी बनाने के दावे कर भाजपा हाईकमान पर कोई दबाव नहीं डाल रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे हर हालत में पार्टी बनाएंगे और पार्टी का नाम भी लोकतंत्र सुरक्षा मंच ही होगा। एक जाति विशेष संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं को न होने की धमकी देने पर सांसद सैनी ने कहा कि अब भाजपा को पता चलेगा कि यदि समय रहते वे उनकी बात को मान लेते और वर्ग विशेष को हवा न देते तो ये दिन नहीं देखने पड़ते। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट सुखचैन थिंद, अमरनाथ सैनी, रमेश काकू, शंकर सैनी, रामभज सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।