{"_id":"597cd0204f1c1b6f108b463d","slug":"101501351968-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के सब डिविजन कार्यालय में शनिवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की गेेट मीटिंग आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पूंडरी यूनिट के प्रधान सतबीर सिंह ने की। गेट मीटिंग में चेकिंग टीम पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने से खफा होकर सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सतबीर सिंह ने बताया की गांव सौंगल में निगम के कर्मचारियों के साथ हाथापाई व झड़प करने वाले दोषी व्यक्तियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की है। जिससे सभी कर्मचारियों में सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। बिजली कर्मचारियों ने कहा की अगर पुलिस प्रशासन ने दो तीन दिनों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नही की तो, बिजली कर्मचारी व्यापक स्तर आंदोलन करने को विवश होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी स्वयं पुलिस प्रशासन की होगी। पूंडरी यूनिट प्रधान ने कहा की एक तरफ तो सरकार व प्रशासन बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के फरमान जारी करते है, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों के साथ ज्यादती करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करके कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने का काम कर रहा है। इस दौरान राम मेहर, रामकर्ण, ओमप्रकाश, राकेश एल एम, सुरजीत, सत्यवान, सुनील, मुकेश, सतपाल, मनोज कुमार सहित सभी बिजली कर्मी मौजूद रहेे।