फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   100 people have donated their eyes and 10,000 affidavits have also been filled.

Kaithal News: 100 का नेत्रदान कराया, 10,000 शपथपत्र भी भरवा चुके

Fri, 28 Nov 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
100 people have donated their eyes and 10,000 affidavits have also been filled.
नशे के ​खिलाफ अ​भियान में शामिल पदा​धिकारी व अन्य। संस्था - फोटो : स्रोत:कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लायंस क्लब कैथल स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में वर्षों से महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्था खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास भी कर रही है। विभिन्न सामाजिक अभियानों को आगे बढ़ाते हुए क्लब जरूरतमंद लोगों की सहायता में निरंतर अग्रसर है।

लायंस क्लब कैथल के पदाधिकारी प्रवेश बंसल ने बताया कि संस्था वर्ष 1976 से सक्रिय है और अब तक 10,000 से अधिक मृत्यु उपरांत नेत्रदान के शपथ पत्र लिए जा चुके हैं। 100 से अधिक नेत्रदान कराकर कई जरूरतमंदों को रोशनी प्रदान की गई है।
विज्ञापन


क्लब अब तक 60 से अधिक हेपेटाइटिस वैक्सिनेशन कैंप और 7 कैंसर वैक्सिनेशन कैंप लगा चुका है। सर्वाइकल कैंसर वैक्सिनेशन कैंप में केवल 1000 रुपये शुल्क लिया जा रहा है, जबकि बाजार में यह वैक्सीन 2000 से 4000 रुपये तक की है। इसके साथ सामाजिक कार्यों में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लायंस क्लब की स्थापना 1976 में हुई थी

n
1979 में अग्रवाल युवा सभा की स्थापना की गई, जिसके अंतर्गत लक्की ड्रॉ, कवि सम्मेलन और टेलीफोन डायरेक्टरी का प्रकाशन जैसे कार्य किए।

n
प्रवेश बंसल ने 1986 में भारत विकास परिषद के बैनर तले अशोका सिनेमा के मालिक राम किशन दास के नाम पर आई बैंक की स्थापना की, जिसमें 6000 लोगों को नेत्रदान से जोड़ा गया।

n
वर्ष 1988–89 में मानव कल्याण ट्रस्ट का गठन किया गया, जिसके अंतर्गत राम किशन दास आई बैंक के साथ पुस्तक बैंक, पुराना वस्त्र बैंक और रक्तदाता बैंक संचालित किए गए।

n
सरकारी बॉयज स्कूल में नेत्रदान जागरूकता के लिए 6 घंटे का विशाल अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

n
नगर में गोलीकांड की घटना के दौरान सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ब्लड प्रबंधन का जिम्मा क्लब ने संभाला।

n
लगातार दो वर्षों तक हर 15 दिन बाद हेपेटाइटिस वैक्सिनेशन कैंप लगाए गए, जिनसे हजारों लोगों को लाभ मिला।

n
लायंस क्लब कैथल सेंट्रल ने पानी बचाओ, प्लास्टिक मुक्त कैथल, ऑनलाइन खरीदारी का बहिष्कार, पौधों का वितरण, नेत्रदान अभियान, कैंसर बचाव अभियान, मुफ्त मेडिकल सुविधा और शुगर चेकअप कार्यक्रम प्रारंभ किए।


n
14 नवंबर 2024 को अर्जुन दास अग्रवाल के 101वें जन्मदिवस पर अश्विनी–प्रवेश बंसल चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की गई। उसी दिन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु रियायती दर पर वैक्सिनेशन कैंप प्रारंभ किया गया, जो हर दूसरे महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed