फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 gas cylinders seized in Rajound

Kaithal News: राजौंद में 10 गैस सिलिंडर जब्त

Fri, 12 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 gas cylinders seized in Rajound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। उपभोक्ताओं के हित में बनाए गए सरकारी नियमों को दरकिनार कर शहर में घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग सरेआम किया जा रहा है। इसी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर 10 गैस सिलिंडर जब्त किए। लगातार आमजन से शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने कार्रवाई की और दुकानों पर छापामारी कर आठ से अधिक सिलिंडर कब्जे में लिए।

घरेलू सिलिंडर की अपेक्षा व्यावसायिक गैस सिलिंडर का कीमत ज्यादा है। इसी वजह से कई होटल मालिक और दुकानदार पैसे बचाने के लिए व्यावसायिक सिलेंडर के बदले घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। इस वजह से आम उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है। खाद्य पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आमजन की शिकायतों के आधार पर राजौंद ब्लॉक में घरेलू सिलिंडरों का अवैध प्रयोग करने वाली दुकानों पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छापामारी टीम में सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी बिजेंद्र सिंह, निरीक्षक कुलदीप मोर, मुकेश कुमार और स्वयं विनोद कुमार शामिल थे।

निरीक्षक ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध उपयोग करने वाले किसी भी दुकानदार को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग सतर्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed