फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   0 lakh duped in the name of sending abroad, threatened when asked to return it

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख ठगे, वापस मांगने पर दी धमकी

Thu, 09 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
0 lakh duped in the name of sending abroad, threatened when asked to return it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी। फतेहपुर गांव में दो आरोपियों ने एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन रुपये लेने के बाद न तो युवक को विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए। इस संबंध में युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

युवक इस्माइल ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था और इसके लिए वर्ष 2024 में रविंद्र और रजनीश मौला से संपर्क किया। आरोपियों ने उसे वैध तरीके से अमेरिका भेजने का वादा किया और उसके दस्तावेज़ ले लिए। 4 सितंबर 2024 से 18 जुलाई 2025 के बीच उन्होंने विभिन्न बहानों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 40 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


युवक ने आगे बताया कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने जल्द विदेश भेजने का वादा किया। लेकिन जब उसने बार-बार बातचीत की, तो आरोपियों ने दस्तावेज़ पूरे होने पर विदेश भेजने की बात कही और अंततः साफ इन्कार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पूंडरी थाना के जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed