{"_id":"a5678a2ff63bc58b1201962d0a608acd","slug":"kaithal-school-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को निशुल्क दाखिला दें निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को निशुल्क दाखिला दें निजी स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो/गुहला-चीका
Updated Sat, 01 Mar 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्शन-134ए के तहत प्राईवेट विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल बच्चों के दाखिले की प्रगति की जांच के लिए ब्लाक स्तरीय कमेटी की खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय चीका में दूसरी बैठक हुुई।
बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह पूनिया ने की। इसमें कमेटी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र बच्चे इस प्रावधान का लाभ उठा सकें।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह पूनिया ने बताया कि प्राइवेट विद्यालयों को सभी कक्षाओं में 10 प्रतिशत दाखिला आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल वर्ग के बच्चों को देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी अपने निर्णय में इन बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं, जिसकी अनुपालना में शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूलों में दाखिले के लिए बच्चों औप अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना है, अगर कोई बच्चा या अभिभावक ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं तो वे लिखित में अपना आवेदन प्रवेश के लिए खोले गए केन्द्र पर जमा करवा सकते हैं।
विभाग की ओर से खंड गुहला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका, गुहला, भागल और बीआरसी कार्यालय सलेमपुर में केन्द्र स्थापित किए गए है, जहां पर संबंधित डाटा एंट्री आप्रेटर की ओर से आवेदन को ऑनलाइन किया जाएगा।
अगर इस संबंध में किसी को कोई शिकायत या परेशानी है तो अपनी समस्या खंड स्तरीय या जिला स्तरीय कमेटी के सामने रख सकता है। इस मौके पर कमेटी के सदस्य प्रिंसिपल गोपी चंद, प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधि परमानंद गोयल, सदस्य डा. राजेश भारद्वाज, विपिन गर्ग सहित संजय कुमार, अर्जुन सिंह ढिल्लो और विनोद भार्गव मौजूद रहे।