फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Zip meeting canceled before distribution of Rs 2.5 crore grant

Jind News: ढाई करोड़ ग्रांट के वितरण से पहले जिप की बैठक रद्द

Sat, 29 Jun 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Zip meeting canceled before distribution of Rs 2.5 crore grant
28जेएनडी05 : बैठक रद होने के बाद अपने कार्यालय में अपने पति कुलदीप रंधावा के साथ चेयरपर्सन मनीष
जींद। ग्रामीण विकास के लिए ग्रांट वितरण को लेकर शुक्रवार को होने वाली जिला परिषद की बैठक स्थगित हो गई है। इसकी वजह जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह के छुट्टी पर जाने को बताया जा रहा है। दूसरी तरफ विपक्ष के पार्षदों ने चेयरपर्सन पर बहुमत खोने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को ढाई करोड़ रुपये की ग्रांट का वितरण किया जाना था।
विज्ञापन

जिला परिषद की बैठक को लेकर सभी पार्षदों को पत्र जारी किया जा चुका था। चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने भी ढाई करोड़ रुपये की ग्रांट के वितरण की सभी तैयारियां कर ली थीं। सुबह 10 बजे बैठक होनी थी, लेकिन इससे पहले ही पता चला कि उसे स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह छुट्टी पर चली गई हैं। इसके बाद जो भी पार्षद बैठक के लिए गए थे, वह लौट आए।
विज्ञापन

चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने कहा कि उनकी तरफ से बैठक की पूरी तैयारी की गई थी। 19 पार्षद बैठक के लिए पहुंच गए थे। वार्ड नंबर एक से जिला परिषद सदस्य गुरमेल सिंह ने कहा कि चेयरपर्सन के पास बहुमत नहीं था, इसलिए वह ग्रांट वितरण का अधिकारी खो चुकी थीं। उन्होंने ही जानबूझकर बैठक स्थगित करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा के सत्ता से बाहर होते ही बढ़ा संकट
जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा जननायक जनता पार्टी से हैं। उनके पति कुलदीप रंधावा जजपा के पदाधिकारी थे। इस समय पूरे प्रदेश में जजपा की कार्यकारिणी भंग है और जजपा भी सत्ता से बाहर हो चुकी है। अब जब जजपा सत्ता से बाहर हुई है तो जिला परिषद की होने वाली पहली ही बैठक में चेयरपर्सन पर संकट के बादल छा गए।
चेयरपर्सन अपना बहुमत खो चुकी हैं। यदि बैठक होती तो उनको ग्रांट वितरण का अधिकार नहीं मिलता, जो हर बार बहुमत के दम पर मिलता था। इस संकट से बचने के लिए ही चेयरपर्सन ने बैठक स्थगित करवा दी। उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। बहुमत के पार्षद को प्रधान का पद सौंप देना चाहिए। -गुरमेल सिंह ढाबी, पार्षद, वार्ड नंबर 1।

बैठक के लिए सुबह ही 19 पार्षद उनके साथ पहुंच गए थे। उनके पास बहुमत है। जजपा के सत्ता से बाहर होने का जिला परिषद पर कोई असर नहीं है। उनके साथ पूर्ण बहुमत है। जिला परिषद सीईओ के छुट्टी पर जाने के कारण बैठक स्थगित हो गई है। विपक्ष के पास कुछ नहीं है। जल्द ही बैठक के लिए तारीख निर्धारित करवाई जाएगी। -मनीषा रंधावा, चेयरपर्सन, जिला परिषद।

28जेएनडी05 : बैठक रद होने के बाद अपने कार्यालय में अपने पति कुलदीप रंधावा के साथ चेयरपर्सन मनीष

28जेएनडी05 : बैठक रद होने के बाद अपने कार्यालय में अपने पति कुलदीप रंधावा के साथ चेयरपर्सन मनीष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed