{"_id":"58f117074f1c1b791ecf85b6","slug":"zilla-parishad-s-power-test-excuse-marriage-councilor-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद की उठापटक - पार्षद की शादी के बहाने होगा शक्ति परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद की उठापटक - पार्षद की शादी के बहाने होगा शक्ति परीक्षण
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ 20 पार्षदों द्वारा डीसी को अविश्वास के शपथ पत्र देने के बाद शुरू हुई उठापटक में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। अब विरोध खेमे के पार्षद सोमवार को वार्ड नंबर-18 से पार्षद विकास कुमार की शादी होनी है। इस दौरान विरोधी खेमे के सभी पार्षद शादी में पहुंच सकते हैं। विरोधी खेमे के सूत्रों के अनुसार, फिलहाल 18 पार्षद गुप्त स्थान पर हैं। इनमें से एक पार्षद वापस जींद लौट आए हैं। अन्य सभी पार्षद जींद से करीब 16-17 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं।
वहीं, चेयरपर्सन की दावेदारी के लिए हालांकि 11 महिला पार्षद योग्य हैं, लेकिन फिलहाल वार्ड नंबर-19 की पार्षद गीता देवी का नाम आगे चल रहा है। इसमें बड़े राजनेताओं की भी रुचि शामिल है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के एक बड़े नेता ने एक पार्षद का नाम उम्मीदवारी से हटाने के लिए प्रयास किए हैं। इसके बाद सभी पार्षदों ने गीता देवी का नाम आगे बढ़ाया है। माना जा रहा है कि इससे पहले जिस महिला पार्षद का नाम चलाया गया, उस हलके के बड़े नेता ने उसका नाम वापस कराने के प्रयास किए हैं। वहीं, प्रशासन की तरफ से भी अभी चुनाव की तारीख तय नहीं की जा रही है। एक सीनियर पार्षद के अनुसार सोमवार को नई तारीख की प्रक्रिया पर प्रशासन काम शुरू कर सकता है। बहरहाल, असमंजस की स्थिति में राजनीतिक बिसात पर मोहरे चले जा रहे हैं, लेकिन कौन किस को मात दे पाएगा, यह समय ही बताएगा।
साबित करेंगे विश्वास मत
हर वार्ड का काम बोल रहा है। किसी की कोई शिकायत नहीं है। जिस भी तारीख को प्रशासन तय करेगा, विश्वास मत साबित कर दिया जाएगा।
पदमा सिंगला, चेयरपर्सन, जिला परिषद।