फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Zilla Parishad's, power test, excuse, marriage, councilor, jind

जिला परिषद की उठापटक - पार्षद की शादी के बहाने होगा शक्ति परीक्षण

Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad's, power test, excuse, marriage, councilor, jind
राजनी‌ति - फोटो : demo
जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ 20 पार्षदों द्वारा डीसी को अविश्वास के शपथ पत्र देने के बाद शुरू हुई उठापटक में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। अब विरोध खेमे के पार्षद सोमवार को वार्ड नंबर-18 से पार्षद विकास कुमार की शादी होनी है। इस दौरान विरोधी खेमे के सभी पार्षद शादी में पहुंच सकते हैं। विरोधी खेमे के सूत्रों के अनुसार, फिलहाल 18 पार्षद गुप्त स्थान पर हैं। इनमें से एक पार्षद वापस जींद लौट आए हैं। अन्य सभी पार्षद जींद से करीब 16-17 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


वहीं, चेयरपर्सन की दावेदारी के लिए हालांकि 11 महिला पार्षद योग्य हैं, लेकिन फिलहाल वार्ड नंबर-19 की पार्षद गीता देवी का नाम आगे चल रहा है। इसमें बड़े राजनेताओं की भी रुचि शामिल है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के एक बड़े नेता ने एक पार्षद का नाम उम्मीदवारी से हटाने के लिए प्रयास किए हैं। इसके बाद सभी पार्षदों ने गीता देवी का नाम आगे बढ़ाया है। माना जा रहा है कि इससे पहले जिस महिला पार्षद का नाम चलाया गया, उस हलके के बड़े नेता ने उसका नाम वापस कराने के प्रयास किए हैं। वहीं, प्रशासन की तरफ से भी अभी चुनाव की तारीख तय नहीं की जा रही है। एक सीनियर पार्षद के अनुसार सोमवार को नई तारीख की प्रक्रिया पर प्रशासन काम शुरू कर सकता है। बहरहाल, असमंजस की स्थिति में राजनीतिक बिसात पर मोहरे चले जा रहे हैं, लेकिन कौन किस को मात दे पाएगा, यह समय ही बताएगा।
विज्ञापन


साबित करेंगे विश्वास मत
हर वार्ड का काम बोल रहा है। किसी की कोई शिकायत नहीं है। जिस भी तारीख को प्रशासन तय करेगा, विश्वास मत साबित कर दिया जाएगा। 
पदमा सिंगला, चेयरपर्सन, जिला परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed