फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Zero visibility, haze continues

Jind News: दृश्यता शून्य, धुंध का सितम जारी

Sat, 04 Jan 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Zero visibility, haze continues
जींद। जिले में दूसरे दिन भी धुंध का सितम जारी रहा। शनिवार को जिला धुंध की चादर में लिपटा रहा, जिससे दृश्यता जीरो मीटर रही। इसके कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई और वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। गनीमत रही कि धुंध के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि, शनिवार दोपहर को सूर्य निकल आया और लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं, दूसरे दिन भी धुंध का असर ट्रेनों पर पड़ा। इसके कारण सुपरफास्ट और पैसेंजर समेत 11 ट्रेन काफी देरी से जींद जंक्शन पहुंची। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में नमी 88 प्रतिशत रही और हवा की गति आठ किमी प्रति घंटा रही। जिले का एक्यूआई स्तर 167 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात से ही गहरी धुंध शुरू हो गई थी। इसके कारण वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो रहा था। वाहन चलाते समय सडक़ पर सफेद पट्टी भी दिखाई नहीं दे रही थी। हाईवे पर रास्ता नहीं दिखाई देने से लोगों ने होटल और ढाबों पर ही अपने वाहन रोक लिए। शीतलहर ने भी लोगों को ठिठुराया। आगे भी कई दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है। छह जनवरी के बाद दिन में सर्दी का और प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। रविवार को अधिकतम तामपान 18 और न्यूनतम तापमान दस डिग्री रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन बादलवाई रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम चार डिग्री रहेगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम छह डिग्री रहेगा वहीं बादल छाने की भी संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन


बॉक्स

निर्धारित समय की देरी से पहुंची 11 ट्रेन

ट्रेन


निर्धारित समय
पहुंची

15910 अवध-असम एक्सप्रेस
04:27

06:56

54046 जाखल-दिल्ली पैसेंजर
06:01

07:50

14624 पातालकोट एक्सप्रेस
08:56

09:44

16032 अंडमान एक्सप्रेस
10:42

11:34

54037 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर
11:20

03:05

12482 श्रीगंगानगर इंटरसिटी
11:00

12:19

54044 हिसार-जींद पैसेंजर
01:00

02:17

15734 फरक्का एक्सप्रेस
05:38

09:00

20409 दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट
09:37

10:16

15909 अवध-असम एक्सप्रेस
06:17

08:00

15733 फरक्का एक्सप्रेस
09:18

02:36

वर्जन

अगले दिनों में धुंध के अलावा बादलवाई का भी दौर चलेगा। हालांकि सर्दी में बढ़ोतरी जारी रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

--डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed