फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth who came to Pindara Tirtha on Amavasya to offer Pind Daan dies due to drowning

Jind News: अमावस्या पर पिंडारा तीर्थ में पिंडदान करने आए युवक की डूबने से मौत

Thu, 03 Oct 2024 03:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Youth who came to Pindara Tirtha on Amavasya to offer Pind Daan dies due to drowning
जींद। अमावस्या पर पांडू पिंडारा में पिंडदान करने आए युवक की तीर्थ में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसार जिले के नारनौंद निवासी राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नारनौंद निवासी बुधवार को पिंडारा तीर्थ में पिंडदान करने के लिए आया था। पिंडदान से पहले तीर्थ कुंड में नहाने के लिए गया तो रेलिंग को पार कर आगे तीर्थ में तैरने लगा। तीर्थ में पानी ज्यादा होने के कारण राहुल तीर्थ को पार नहीं कर सका और वह कुछ ही दूरी पर जाकर रुका तो पानी में डूब गया। आसपास नहा रहे लोगों ने युवक को बचाने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन जब तक रेस्क्यू टीम पहुंची तो राहुल डूब चुका था। जब पानी से राहुल को निकालकर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed