{"_id":"6612e0c1c7dfe67b5505aa67","slug":"youth-who-came-for-labor-dies-in-road-accident-jind-news-c-199-1-sroh1009-115415-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मजदूरी के लिए आए युवक की सड़क हादसे मे मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मजदूरी के लिए आए युवक की सड़क हादसे मे मौत
Sun, 07 Apr 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
जींद। ईक्कस गांव की हैचरी पर दस दिन पहले मजदूरी करने के लिए आए युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रानी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मध्य प्रदेश के केसली सागर तहसील के पिपरिया पोस्ट गांव निवासी रानी ने बताया कि वह और उनके पति दस दिन पहले ईक्कस गांव में चौहान हैचरी फार्म पर काम करने के लिए आए थे। 5 अप्रैल को उनके पति गोपाल गोंड हैचरी में ही काम करने वाले विनीत कुमार के साथ गांव मिर्चपुर में चौहान हैचरी फार्म पर किसी काम से गए हुए थे। जहां से वापस आते समय ईंटल खुर्द गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें लगी चोट के कारण उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।