{"_id":"6a19d4a1c69f9e1269042291","slug":"youth-should-stay-away-from-substance-abuse-by-embracing-yoga-pradeep-kumar-jind-news-c-199-1-sroh1009-154221-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को अपनाकर नशे से दूर रहें युवा : प्रदीप कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को अपनाकर नशे से दूर रहें युवा : प्रदीप कुमार
विज्ञापन
29जेएनडी03: योग दिवस की तैयारियों को लेकर एडीसी अधिकारियों की बैठक लेते हुए। स्रोत : प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का सबसे सरल माध्यम है। यदि व्यक्ति प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे तो वह न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। बल्कि मानसिक तनाव, अवसाद और नकारात्मक सोच से भी दूर रह सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग को अपनाने की अपील की।
शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की और युवाओं को योग से जोड़कर नशामुक्त समाज बनाने पर जोर दिया।
एडीसी ने बताया कि 21 जून को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सीआरएसयू में सुबह सात बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नरवाना, सफीदों, उचाना और जुलाना में भी उपमंडल एवं ब्लॉक स्तर पर योग शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 8 से 10 जून तक गांव-गांव योग जागरण यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 11 से 13 जून तक अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, एनसीसी और स्काउट कैडेट्स को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
15 जून को जिला स्तरीय योग मैराथन आयोजित होगी, जबकि 19 जून को योग एवं रिसर्च विषय पर संगोष्ठी और 20 जून को मुख्य कार्यक्रम की रिहर्सल होगी। प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को सभी योगशालाओं और व्यायामशालाओं में साफ-सफाई, पेयजल व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।