फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth should establish employment opportunities through technical education and skills: Mukesh Verma

तकनीकी शिक्षा और कौशल से रोजगार रोजगार स्थापित करें युवा : मुकेश वर्मा

Thu, 15 Jan 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth should establish employment opportunities through technical education and skills: Mukesh Verma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को एमएसएमई सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की ओर से स्वरोजगार विषय पर जागरूकता सेमिनार हुआ। इसका उद्देश्य आईटीआई विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना रहा। सेमिनार की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य नरेश कुमार पांचाल ने की।
एमएसएमई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मुकेश वर्मा ने कहा कि आईटीआई से प्राप्त तकनीकी शिक्षा और कौशल के माध्यम से विद्यार्थी स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने एमएसएमई के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सब्सिडी, ऋण सुविधाओं तथा पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने की सोच विकसित करनी होगी। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अग्रणी जिला प्रबंधक अनुपम ने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने स्वरोजगार के लिए बैंकों की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता, ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, परियोजना रिपोर्ट के महत्व व समय पर ऋण चुकाने से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।
मौके पर सोनिया ,कोमल वर्मा, जोगेंद्र सिंह श्योराण, सुरेंद्र खटकड़, सोनू दीक्षित, राजबीर लोहान और मनदीप राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed