{"_id":"61fd7008edc1206bba62dc65","slug":"youth-s-killer-arrested-jind-news-rtk637508766","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। जुलाना की नई अनाज मंडी गेट के पास दो साल पहले बाइक सवार युवक की चाकुओं से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने झज्जर जिले के भहराणा निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जुलाना थाना पुलिस को 10 फरवरी 2020 को दी शिकायत में पिल्लूखेड़ा निवासी संदीप ने कहा था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। नौ फरवरी को वह गांव के ही दिनेश व वीरेंद्र के साथ बाइक पर जुलाना गए थे। जब वह वापस आ रहे थे तो जुलाना अनाजमंडी गेट के पास एक कार उनकी बाइक के आगे आकर खड़ी हो गई। इस कारण उन्हें बाइक रोकनी पड़ी। गाड़ी से कुछ लोग चाकू लिए हुए नीचे उतरे और वीरेंद्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगने से वीरेंद्र जमीन पर गिर गया। उन्होंने वीरेंद्र को छुड़वाने की कोशिश की लेकिन गाड़ी में बैठे लोगों ने हवा में फायर कर दिए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वीरेंद्र को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उस समय संदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच में पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।