{"_id":"6ad906d00ff7c94581017007","slug":"congress-is-making-allegations-of-vote-theft-out-of-frustration-over-electoral-defeat-subhash-barala-jind-news-c-199-1-sroh1006-162508-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हार की हताशा में वोट चोरी के आरोप लगा रही कांग्रेस : सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी हार की हताशा में वोट चोरी के आरोप लगा रही कांग्रेस : सुभाष बराला
विज्ञापन
फोटो 21जेएनडी25-पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला। स्रोत कार्यकर्ता
उचाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने पीआर धान की खरीद, वोट चोरी के आरोपों, श्वेत पत्र जारी करने की मांग और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वे उचाना में अपनी बहन कौशल्या देवी के निवास पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बराला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की फसल खरीदने और उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, विपक्ष चुनावी हार की हताशा में जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।
बराला ने वोट चोरी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है। भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है जिसके चलते केंद्र में लगातार तीसरी बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी है।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के वोट चोरी के बजाय वोटों की डकैती होने के बयान पर बराला ने महम कांड का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटनाओं को भूलकर विपक्ष आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आपातकाल का भी जिक्र किया और कहा कि विपक्ष को अपने अतीत पर भी नजर डालनी चाहिए।