{"_id":"62f6a98a6c67cd3f5617b0fe","slug":"youth-made-aware-about-prevention-of-aids-and-tb-jind-news-rtk654945414","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को एड्स और टीबी से बचाव के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को एड्स और टीबी से बचाव के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करतीं सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। नागरिक अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। सेमिनार में युवाओं को एड्स व टीबी के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप लोहान, डॉ. जेके मान समेत स्टाफ नर्स भी मौजूद रही।
डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है, अगर वह सही दिशा पकड़े तो देश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा। युवा वर्ग अपना ध्यान देश के विकास में सकारात्मक दृष्टिकोण की तरफ लगाए तो देश के विकास को कोई रोक नहीं सकता है। युवा अपने प्रयास व प्रयत्न करे तो केवल वह अपना जीवन ही सुधार सकता है बल्कि अपने परिवार व समाज को भी ऊंचा उठा सकता है।
डॉ. राजेश भोला ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने कहा था कि सपने वह नहीं होते जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वह होते हैं, जो हमें सोने नहीं देते हैं, जिसको पूरा करने के लिए हम प्रयत्नशील रहते हैं।
विज्ञापन
डॉ. संदीप लोहान ने कहा कि हर युवा को एड्स के प्रति जानकारी होना आवश्यक है। एचआईवी, एड्स मुख्य असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून, संक्रमित सुई और यदि कोई महिला एचआईवी पॉजिटिव है और गर्भवती है तो उसके बच्चे को भी एचआईवी हो सकता है। इसलिए खासकर युवाओं को इससे सावधान रहना चाहिए। इसी प्रकार टीबी के प्रति भी जागरूक रहने की जरूरत है। एक सप्ताह से अधिक खांसी टीबी हो सकती है। इसलिए तुरंत इसका उपचार करवाना चाहिए। धूम्रपान व नशीली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। युवा वर्ग कुछ बुरी आदतों और नशे का शिकार हो रहा है, नशा व्यक्ति को खोखला कर देता है। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए।