फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   youth kidnapped woman and her son from jind

Jind: युवक ने महिला व उसके बेटे का किया अपहरण, उत्तरप्रदेश ले जाकर किया दुष्कर्म, तीन लोगों पर केस दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 02:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Jan 2024 02:48 PM IST
सार

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी फेसबुक के माध्यम से कैथल जिले के गांव पाई निवासी कृष्ण के साथ जान-पहचान हो गई थी। वह आपस में फोन पर बात भी करते थे। पिछले सप्ताह अचानक कृष्ण ने अपने दो साथियों के साथ उसका तथा उसके दो वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
youth kidnapped woman and her son from jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद के शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी महिला तथा उसके दो वर्षीय बच्चे का कैथल के पाई गांव निवासी एक युवक ने अपहरण कर लिया। युवक महिला तथा बच्चे को उत्तरप्रदेश ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पाई निवासी कृष्ण नामक युवक को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी फेसबुक के माध्यम से कैथल जिले के गांव पाई निवासी कृष्ण के साथ जान-पहचान हो गई थी। वह आपस में फोन पर बात भी करते थे। पिछले सप्ताह अचानक कृष्ण ने अपने दो साथियों के साथ उसका तथा उसके दो वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया और उत्तर प्रदेश में ले गया।
विज्ञापन


यहां उसे यमुना नदी के पास एक कोठरे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद उसे यहां से भागने का मौका मिला और वह किसी तरह अपने बच्चे को साथ लेकर आरोपियों के चंगुल से निकलने में कामयाब हो गई। महिला थाना पुलिस ने कृष्ण को नामजद करते हुए उसे दो अन्य दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी। महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed