फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth jammed in Julana in protest against lathi charge on farmers in Khedar

खेदड़ में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं ने जुलाना में लगाया जाम

Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth jammed in Julana in protest against lathi charge on farmers in Khedar
जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर जाम लगाकर बैठे युवा। संवाद। - फोटो : Jind
जुलाना। पुराना बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर शाम को छात्र किसान एकता संगठन ने खेदड़ में किसानों पर हुए लाठीचार्ज तथा एक किसान की मौत के विरोध में लगभग साढ़े सात बजे जींद-रोहतक मार्ग पर जाम लगा दिया। यहां लगभग 20 युवाओं ने आधा घंटा जींद-रोहतक मार्ग को जाम रखा। युवाओं ने मारे गए किसान के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, घायलों को दस-दस लाख रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवाओं को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

छात्र किसान एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर ने जाम लगा रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आज किसानों पर ज्यादती कर रही है। खेदड़ में कई महीने से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर शांतिपूर्वक तरीके से बैठे हुए हैं। शुक्रवार को अचानक इन किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक किसान धर्मपाल की मौत हो गई जबकि कई किसान घायल हो गए। भाजपा सरकार लगातार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। छात्र किसान एकता संगठन किसानों के साथ हो रहे अन्याय को कभी भी सहन नहीं करेगा। संगठन की ओर से मांग है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों पर लाठीचार्ज की है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर क्षेत्र में धरना दे रहे थे। किसानों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। संगठन मांग करता है कि लाठीचार्ज के दौरान मारे गए किसानों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा व एक परिजन को नौकरी, घायल हुए किसानों को भी दस-दस लाख रुपये मुआवाजा देना चाहिए।
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लगभग 10-15 मिनट बाद युवाओं ने समझाने के बाद जाम खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed