फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth is the biggest asset of the nation: Prof. Rampal

राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है युवा : प्रो. रामपाल

Sat, 28 Feb 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth is the biggest asset of the nation: Prof. Rampal
27जेएनडी28: सीआरएसयू में कार्यक्रम में मौजूद ​कुलपति प्रो. राम पाल सैनी और अन्य राष्ट्रगान में
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सेल का अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन ने विश्वविद्यालय को वैश्विक पटल पर नई पहचान दी। विचारों के महाकुंभ में 19 देशों के 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न विषयों पर 650 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

कुलगुरु प्रो. रामपाल सैनी ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि एक जिम्मेदार और संस्कारित नागरिक बनना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे गांवों में जाकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी से आए पंकज सिंह ने खेलों में निष्पक्षता और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सच्ची जीत कठिन परिश्रम और ईमानदारी से ही मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए जहां विशेषज्ञों ने शोध की गुणवत्ता और नवीनतम नवाचारों पर चर्चा की। शैक्षणिक सत्रों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed