फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth had a blast in the Zonal Youth Festival, danced vigorously

Jind News: जोनल यूथ फेस्टिवल में युवाओं का धमाल, जमकर झूमे

Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth had a blast in the Zonal Youth Festival, danced vigorously
राजकीय महाविद्यालय में सफीदों जोन का दो दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढ़ा ने शिरकत करते हुए कहा कि युवा, ऊर्जा ही समाज और राष्ट्र की दिशा तय करते हैं। इन कार्यक्रमों में भाग लेने से भविष्य के रास्ते तैयार होते हैं। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया। इसमें युवाओं ने नृत्य समेत कई तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

गायन में काले दे लिवास दी शकीनन कुड़ी दूर-दूर जावे मैरे काले रंग तो, मैंनू लगा मां जमा तेरा बरगा हां, गाडे आली गजबन छोरी, मेरा बालम थानेदार चलावै जिप्सी, बोल तेरे मीठे-मीठे, इक ऊंचा लंबा कद जैसे गानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जयपुर की जूत्ती ला दे पिया, बालम तेरी शान पर मरगी पिया, मैंने तू ए तू दिखै और कोई भाता ना, ना जावै पिया प्रदेश नई नवैली नै छोड़ कै, मैरे पर नू असर चढ़ा गजबी छोरे का जैसे गानों पर नृत्य कर दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ज्योति श्योराण, डॉ. विशाल रेढू और डॉ. यशवंती ने किया। शनिवार को कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और विशिष्ट अतिथि सीआरएसयू कुलपति डॉ. रणपाल सिंह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन के यह रहे परिणाम
क्लासिकल वोकल सोलो में प्रथम स्थान पर राजकीय कॉलेज सफीदों से बीए तृतीय वर्ष से साहिल, द्वितीय स्थान पर हिंदू कन्या महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा महक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलो डांस हरियाणवी (महिला) में प्रथम स्थान पर राजकीय कॉलेज सफीदों से एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा शीतल व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राजकीय कॉलेज जींद से बीएससी नॉन मेडिकल की छात्रा गीतांजलि ने दूसरा स्थान हासिल किया।
लाइट वोकल इंडियन में प्रथम स्थान पर राजकीय कॉलेज सफीदों से बीए तृतीय वर्ष का विद्यार्थी साहिल व द्वितीय स्थान पर हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कुशा ने प्राप्त किया।

--हरियाणवी गजल में प्रथम स्थान पर राजकीय कॉलेज सफीदों से बीए तृतीय वर्ष का विद्यार्थी साहिल व द्वितीय स्थान पर हिंदू कन्या महाविद्यालय से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा इंदू ने प्राप्त किया।
--हरियाणवी पॉप सॉन्ग में प्रथम स्थान पर जीसी सफीदों व द्वितीय स्थान पर जीसीडब्ल्यू सफीदों की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed