फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth gave cultural presentation, audience also danced a lot

Jind News: युवाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, दर्शक भी खूब थिरके

Sun, 19 Nov 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth gave cultural presentation, audience also danced a lot
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव-2023 का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव हरियाणा में विलुप्त होती लोक कला को संजोने के लिए एक सकारात्मक पहल है। महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए किया जाता है। किसी भी राष्ट्र का भविष्य एवं प्रगति युवाओं की प्रतिभा पर निर्भर करती है। महोत्सव में हरियाणा एक हरियाणवी एक, देशां में देश भारत रै भारत मैं हरियाणा की गूंज रही। अलग अलग खंडों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। भाषण में विकसित युवा विकसित भारत, लोक गीत एकल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लोक गीत समूह में मेरा चुंदड़ मंगा दे हो, हो ननदी के बीरा एक मनमोहक प्रस्तुति रोमांचक रही। दुनिया में सबसे प्यारा म्हारा हरा भरा हरियाणा समूह लोक नृत्य बहुत आकर्षक रहा। विशिष्ट अतिथि सांसद सोनीपत के प्रतिनिधि राजेंद्र कौशिक ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला युवा समन्यवक अधिकारी अनिल गोयल, कुल सचिव प्रो. लवलीन मोहन, मंजू ढिगाना, निशा डयोपा, प्रो. विजय कुमार, जसवंत सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. जयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम

सांग विद्या में राजकीय महाविद्यालय जींद की रितु समुह को प्रथम, एसडीएमएम नरवाना की पूनम गु्रप द्वितीय, राजकीय आईटीआई नरवाना की काजल समुह को तीसरा स्थान मिला। कहानी लेखन में राजकीय आईटीआई नरवाना की मुकेश प्रथम, अंकित द्वितीय, गवर्नमेंट कॉलेज सफीदों की तनु को तीसरा स्थान मिला। एक्स्ट्रपर में गवर्नमेंट कॉलेज जींद के अमन को पहला, सीआरएसयू के सौरव का दूसरा, राजकीय महाविद्यालय नरवाना के अमित को तीसरा स्थान मिला। डिक्लेमेशन में जींद जिला की प्रिया को प्रथम, राजकीय आईटीआई नरवाना की मुस्कान को दूसरा, सीआरएसयू के सौरभ को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार फोटोग्राफी में राजकीय आईटीआई नरवाना के साहिल को प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय जींद की दनीक्षा को दूसरा और सीआरएसयू के सौरव को तीसरा स्थान मिला। पोस्टर मेकिंग में गोपाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद की वर्षा को प्रथम, सीआरएसयू के शिक्षा को दूसरा तथा राजकीय महिला महाविद्यालय जींद की श्वेता को तीसरा स्थान मिला। फॉक डांस सोलो में एसडीएमएम नरवाना की दीपिका को प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज जींद की गीतांजलि को दूसरा तथा राजकीय आईटीआई जींद की कोमल को तीसरा स्थान मिला। एथलेटिक में राजकीय महाविद्यालय जींद की अंजलि, प्रीति, आरती प्रथम, राजकीय आईटीआई जींद के देवेंद्र विश्वास को दूसरा तथा दिशांत को तीसरा स्थान मिला। फॉक सॉन्ग डांस में राजीव गांधी नरवाना का साहिल प्रथम, सीआरएसयू यूनिवसिर्टी के विजय ने द्वितीय, एसडीएमएम नरवाना की समीना को तृतीय स्थान प्राप्त किया। फॉक ग्रुप सोंग में जीसी सफीदों के साहिल ने प्रथम, सीआरएसयू यूनिवसिर्टी के जसप्रीत को द्वितीय, आईटीआई जींद की ममता को तृतीय स्थान हासिल किया। अंत में विधायिका ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed