फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth dies after being hit by train

Jind News: युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Mon, 03 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 03 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर नहर पुल के पास शनिवार शाम को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नगूरां हाल आबाद बैंड मार्केट निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र के तौर पर हुई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।


नगूरां निवासी जितेंद्र मजदूरी का काम करता था। शनिवार सुबह वह घर से मजदूरी करने के लिए आया था। शनिवार शाम को वह नहर पुल के पास रेललाइन पार करने लगा तो दिल्ली की तरफ से आ रही 54035 दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में जीआरपी को सूचना दी गई। ट्रेन भी करीब आधा घंटा खड़ी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान हो गई। प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed