दर्दनाक: जींद में फसल अवशेष काटते समय मशीन की चपेट में आया युवक, ब्लेड ने किए टुकड़े-टुकड़े, मौत
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द के खेत में धान के फसल अवशेष काटते समय 19 वर्षीय युवक की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के दनौदा खुर्द गांव निवासी रघुबीर का 19 वर्षीय सोनित अपने खेत में शुक्रवार को धान फसल के अवशेष की कटाई कटर से कर रहा था। कटर मशीन में फूंस फंसने के कारण सोनित ट्रैक्टर से उतरकर फूस निकालने लगा।
इसी दौरान मशीन के ऊपर की चादर टूट गई और सोनित मशीन में फंस गया। मशीन उस समय चल रही थी और मशीन के ब्लेड ने सोनित के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। सोनित चिल्लाया तो थोड़ी दूरी पर कपड़े धो रही उसकी बहन ने सोनित की चीख सुनकर आई। तब तक सोनित की मौत हो चुकी थी।
आसपास के किसान भी खेत में आए और सोनित के शरीर को समेटा। सोनित अपने परिवार का इकलौता बेटा था और 12वीं कक्षा में पढ़ता था। सदर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।