फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth Congressmen took out candle march and paid tribute to the farmers

युवा कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल दी किसानों को श्रद्धांजलि

Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth Congressmen took out candle march and paid tribute to the farmers
रानी तालाब पर डॉ. भीमराव की प्रतिमा के पास कैंडल मार्च निकालते युवा कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। करीब एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के बीच सरकार ने कृषि कानून वापस लेने का एलान कर दिया है। ऐसे में आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को युवा कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी। इसके लिए रानी तालाब पर कैंडल मार्च निकाला गया। इधर, उचाना में भी कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश डाहौला के नेतृत्व में काफी युवा मोमबत्तियां जलाकर रानी तालाब पर एकत्रित हुए। दिनेश डाहौला ने कहा कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को तोड़ने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचे। किसानों को कभी आतंकवादी, कभी नक्सलवादी और कभी खालिस्तानी बताया गया। अब सरकार ने कानून वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देकर उनके परिवार को नौकरी व आर्थिक मदद भी दी जानी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed