{"_id":"661fe863ae98bd09fb0807bc","slug":"youth-commits-suicide-by-swallowing-suspicious-substance-jind-news-c-199-1-sroh1009-115860-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संदिग्ध पदार्थ निगलकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संदिग्ध पदार्थ निगलकर युवक ने की आत्महत्या
Wed, 17 Apr 2024 08:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में संदिग्ध पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में भिवानी रोड निवासी 23 वर्षीय मनदीप ने कहा कि उसका छोटे भाई स्वराज का उसके पास 16 अप्रैल को रात साढ़े दस बजे फोन आया कि वह बहुत परेशानी में है और गोपाल स्कूल के सामने वाली दुकान की छत पर है। इसके तुरंत बाद वह वहां पर पहुंचा तो देखा कि स्वराज ने कोई संदिग्ध पदार्थ निगला हुआ था। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वह उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गया। अस्पताल पहुंचने के बाद स्वराज ने बताया कि एक युवती के पिता के दबाव में आकर उसने सल्फास खा लिया है। वह युवती के साथ लंबे समय से बातचीत करता आ रहा था। इस बात की जानकारी युवती के पिता को लगी तो उसने उसको जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता द्वारा जान से मारने की धमकी देने से आहत होकर उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। उसकी मौत का जिम्मेदार युवती का पिता ही है। पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर युवती के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।