{"_id":"668d9a2dcd66ba17610dee34","slug":"youth-arrested-with-two-kilos-of-poppy-seeds-jind-news-c-199-1-sroh1009-119734-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
Wed, 10 Jul 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
जींद। दो किलो डोडा पोस्त के साथ गढ़ी थाना पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पीपलथा निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गांव पीपलथा में मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि पीपलथा निवासी देवेंद्र जो डोडा पोस्त बेचने का काम करता है। इस समय श्मशान घाट के पास खेत में मौजूद है। टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर जाकर दबिश दी तो देवेंद्र श्मशान घाट की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसके दाहिने कंधे पर सफेद रंग का कट्टा था। वह पुलिस को देखकर वापस मुड़कर जाने लगा, मगर उसे काबू कर लिया गया। राजपत्रित अधिकारी एईटीओ राजदीप भाटिया की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो उसके पास से दो किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। जांच अधिकारी एएसआई रोशन सिंह ने कहा कि पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद