{"_id":"6a4407b2ac825fb95e0f6249","slug":"youth-arrested-with-illegal-pistol-in-ujhana-two-live-cartridges-recovered-jind-news-c-199-1-jnd1005-155939-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उझाना में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उझाना में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद
विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
नरवाना। गढ़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में उचाना क्षेत्र के गांव उझाना निवासी सुनील उर्फ सिल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, डिटेक्टिव स्टाफ के पीएसआई अमित अपनी टीम के साथ 29 जून की रात करीब 9:15 बजे उझाना बस अड्डे के पास गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव उझाना निवासी सुनील उर्फ सिल्लू नहर पुल के पास अवैध पिस्टल लेकर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नहर पटरी पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के युवक को घेर लिया। पुलिस को देखकर वह तेज कदमों से दूसरी ओर जाने लगा लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की जेब से एक 32 बोर का पिस्टल और उसकी मैगजीन से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। कारतूसों पर केएफ 7.65 लिखा हुआ था। पूछताछ में आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर हथियार का माप लेकर उसे सील किया और कब्जे में ले लिया। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से कराई गई।