Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth arrested with ganja

Jind News: गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with ganja
03जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से चार किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी पिट्ठू बैग में गांजा बेचने के लिए जा रहा था, तभी बीच रास्ते पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान खेड़ा खेमावती निवासी सियाराम के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ को बुधवार देर शाम को सूचना मिली थी कि खेड़ा खेमावती गांव निवासी सियाराम नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। वह अभी सफीदों बाईपास से दादी सती वाले रोड पर खेड़ी खेमावती की तरफ जा रहा है। उसके पास पिट्ठू बैग है और इस बैग में नशीला पदार्थ है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया और खेड़ी खेमावती वाले रोड पर पहुंची तो वहां एक युवक खड़ा हुआ था। पुलिस एएसआई जलोरा सिंह ने संदेह के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके बैग में गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सियाराम बताया। जांच अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार किग्रा. गाजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed