फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth absconds after snatching iPhone parcel from delivery boy

Jind News: डिलिवरी बॉय से आईफोन का पार्सल छीनकर युवक फरार

Mon, 10 Jun 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth absconds after snatching iPhone parcel from delivery boy
जींद। रेलवे स्टेशन के नजदीक दो युवकों ने कोरियर डिलिवरी बॉय से हाथापाई कर आईफोन का पार्सल लिया और फरार हो गए। रेलवे थाना पुलिस ने डिलिवरी बॉय की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ छीनाझपटी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रतन कॉलोनी निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ई कामर्स कंपनी का सामान डिलिवर करता है। शनिवार को सचिन नामक के युवक के दो पार्सल आए हुए थे, जिसकी कीमत 1510 रुपये थी। सचिन ने उसे पार्क के निकट बुलाया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। सचिन ने एक पार्सल लेने के बाद दूसरा लेने से मना कर दिया। दूसरे युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। इस दौरान सचिन ने उसके दूसरे पार्सल से आईफोन को बदल लिया। उसने विरोध किया तो सचिन आईफोन लेकर भाग गया। उसने उसका पीछा करना चाहा तो उसके साथी ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। युवक ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। रेलवे थाना पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर सचिन को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ छीनाझपटी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed