फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Younger brother's ax stabbed to death

श्मशान घाट में ले जाकर छोटे भाई की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या

Fri, 15 Jan 2021 09:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Younger brother's ax stabbed to death
अलेवा। संडील गंाव में आपसी कहासुनी के चलते बड़े भाई ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे श्मशाट घाट में छोटे भाई की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर बड़े भाई कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संडील गांव में 40 वर्षीय महिपाल और 35 वर्षीय कुलदीप के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर झगड़ होता रहता था। शुक्रवार को कुलदीप व महिपाल दोनों सुबह शराब के नशे में थे और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान परिजनों के समझाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद दोपहर बाद दोनों गांव के श्मशान घाट की ओर चले गए जहां दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान महिपाल ने अपने भाई कुलदीप पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और महिपाल फरार हो गया। सूचना मिलते ही नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र, अलेवा थाना प्रभारी रामुकमार दहिया और सीन ऑफ क्राइम टीम के इंचार्ज डॉ. धमेंद्र मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भिजवाया। कुलदीप की बहन बिमला के बयान पर बड़े भाई महिपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बिमला ने बताया कि कुछ दिन पहले वह सुसराल से मायके संडील में गई थी। इसी दौरान शराब के नशे में उसके भाई कुलदीप और महिपाल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी कहासुनी की रंजिश में महिपाल ने श्मशान घाट में कुलदीप की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप बन गया था साधु, लॉकडाउन में आया था घर
पुलिस के अनुसार कुलदीप अविवाहित है और दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कुलदीप कुछ दिन पहले साधु बन गया था और करीब एक साल बाद लॉकडाउन में ही घर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद होता रहा। दोनों एक ही घर में अलग-अलग रहते थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कुलदीप व महिपाल के बीच हुए झगड़े के बाद कुलदीप अपने एक अन्य साथी के साथ यहां से चला गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे ग्रामीणों ने दोनों को झगड़ते हुए गली से जाते देखा। करीब साढ़े पांच बजे महिपाल ने कुलदीप की हत्या कर दी।

संडील गांव में बड़े भाई महिपाल द्वारा छोटे भाई कुलदीप की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए साक्ष्य जुटाए। फिलहाल महिपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामकुमार दहिया, अलेवा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed