{"_id":"9e56f96fe6704abc2fca001814d5af6a","slug":"young-man-thrown-on-a-pile-of-dead-bodies-litter","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव कूड़े के ढेर पर फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव कूड़े के ढेर पर फेंका
जींद
Updated Wed, 02 Jul 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
शादीपुर गांव में सोमवार रात अज्ञात लोगों ने एक युवक की हत्या कर शव कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। युवक की हत्या तेजधार हथियारों से की गई। घटना की सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र दलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। युवक के चाचा ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव शादीपुर में खाली प्लाट में कूड़े के ढेर पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जुलाना के वार्ड नंबर-4 निवासी विकास उर्फ पोपला (20) के रूप में हुई है।
युवक के गले, मुंह और छाती में तेजधार हथियारों के निशान हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या करके शव को कूड़े के ढेर पर डाला गया है। मृतक के चचेरे भाई सतीश ने बताया कि उनका किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। उसका भाई मजदूरी करता था, लेकिन कई दिनों से काम नहीं मिलने के कारण घर पर ही था। सोमवार को उनके पड़ोस में शादी समारोह था।
विज्ञापन
परिवार के सभी सदस्य शादी में व्यस्त थे। इसी दौरान उसके चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। मृतक के चाचा सुभाष ने तीन युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
सुभाष का कहना है कि उसके भतीजे विकास की हत्या वार्ड नंबर-4 निवासी रूपा, विक्की और सतीश ने योजना के तहत की और बाद में शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र दलाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
दोपहर बाद से लापता था विकास
परिजनों ने बताया कि विकास सोमवार दोपहर को घर से बाहर गया था, लेकिन देर रात तक लौटा। परिवार के सभी सदस्य पड़ोस में हो रही शादी में व्यस्त थे, इस कारण उसकी तरफ किसी का ज्यादा ध्यान नहीं गया। देर रात घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह उसका शव गांव शादीपुर के खाली प्लाट में कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। परिजनों ने किसी पर आरोप लगाए बगैर उसकी हत्या करने की बात कही है।
रंजिश हो सकती है हत्या का कारण!
जुलाना के वार्ड नंबर-4 निवासी युवक विकास की हत्या का एक कारण उसके साथ किसी रंजिश होना भी हो सकता है। उस पर झज्जर, सोनीपत में मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार विकास पहले ही कई मामलों में जेल जा चुका है। इसी दौरान किसी के साथ कोई रंजिश हो गई हो। यही रंजिश उसकी मौत का कारण बनी हो सकती है। पुलिस ने अभी मामले के खुलासे को लेकर औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अपनी कार्रवाई कर रही है।
जुलाना में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शव पर तेजधार हथियार के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। युवक के हत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस अपनी जांच कर रही है।
- डीएसपी विरेंद्र दलाल