फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man standing at the bus stand attacked with rods and sticks

Jind News: बस अड्डे पर खड़े युवक पर रॉड और डंडों से हमला

Wed, 06 Mar 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Young man standing at the bus stand attacked with rods and sticks
जींद। ईंटल खुर्द गांव के बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे युवक पर दो बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर कुछ अन्य कि खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जाजवान गांव निवासी विनय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में कोचिंग ले रहा है। चार मार्च को वह अपने ताऊ के बेटे विक्रम के साथ शहर आ रहा था। गांव ईंटल खुर्द बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए गांव कोथ कलां निवासी राहुल तथा उसके दोस्तों ने उस पर रॉड तथा डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद उसके ताऊ के बेटे विक्रम ने लोगों के सहयोग से उसे हमलावरों की चंगुल से छुड़वा नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने विनय की शिकायत पर आरोपी राहुल को नामजद कर चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed