फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man kidnapped and raped a woman, case registered against four

Jind News: महिला का अपहरण करके युवक ने किया दुष्कर्म, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped and raped a woman, case registered against four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सदर थाना सफीदों के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी महिला का अपहरण करके दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को रातभर बंधक भी बनाए रखा गया।

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह सितंबर शाम को नहर के पास पूजा अर्चना के लिए गई हुई थी। उसी दौरान कृष्ण तथा उसके साथी हिमांशु ने उसका यहां से अपहरण कर लिया और उसे जबरदस्ती बाइक पर खेत में ले गए। यहां कृष्ण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो अन्य लोगों गुलाब तथा राजेंद्र ने उसे मकान में रातभर बंधक बनाकर रखा। सदर थाना सफीदों पुलिस ने कृष्ण, राजेंद्र गुलाब, हिमांशु के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed