फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man going to appear in court shot dead

Jind News: कोर्ट में पेशी पर जा रहे युवक की गोलियां मारकर हत्या

Sat, 30 Nov 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Young man going to appear in court shot dead
संजय। फाइल फोटो
नगर के पानीपत रोड स्थित बुटाना नहर मोड़ के पास रंजिश के तहत दिनदहाड़े युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान गांव ऐंचरा कलां निवासी संजय (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था। मामला आपसी पुरानी रंजिश का बताया जाता है। शुक्रवार सुबह संजय पानीपत में अपने ऊपर दर्ज एक मामले में कोर्ट में पेशी भुगतने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कमल सिंह टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया। उधर, पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक नामजद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐंचरा कलां का संजय गोहाना से सफीदों आने वाली बस में गांव से सवार होकर पानीपत कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। जैसे ही बस बुटाना नहर मोड़ पर रुकी, इसी बस में सवार युवक ने बस से उतरते समय संजय पर गोलियां दाग दीं। गोलियां लगते ही संजय वहीं गिर गया और हमलावर मौके से भाग गया। गोलियां चलते ही आसपास हड़कंप मच गया। राहगीर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर काफी खून भी बिखरा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल की तत्काल बैरिकेडिंग की। वहीं घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने मृतक के भाई ओमप्रकाश की शिकायत पर सुंदर नामक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

संजय पर हत्या, हत्या के प्रयास व अवैध पिस्तौल रखने के चल रहे केस

शुक्रवार सुबह संजय पानीपत में अपने ऊपर दर्ज एक मामले में कोर्ट में पेशी भुगतने के लिए जा रहा था। पुलिस को दिए बयान में ओमप्रकाश ने बताया कि उनके भाई संजय के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास व अवैध पिस्तौल रखने के केस चल रहे हैं। उसके भाई व स्वयं पर आर्म्स एक्ट का केस चल रहा है। शुक्रवार को वह और उसका भाई संजय आर्म्स एक्ट के केस में पानीपत कोर्ट में रोडवेज बस में तारीख पर जा रहे थे।
जब हम सुबह करीब 8:30 पानीपत रोड नहर पुल गोहाना मोड़ पर पहुंचे तो उसका भाई संजय और उसके पीछे-पीछे उसके ही गांव का सुंदर बस की अगली खिड़की से उतरे और वह पिछली खिड़की से उतर रहा था। उसकी आंखों के सामने ही बस से उतरते ही सुंदर ने उसके भाई संजय पर पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चला दीं। आरोपी उसका दम टूटने तक इंतजार करता रहा। बस में बैठे हुए यात्री काफी सहमे हुए थे, क्योंकि आरोपी के हाथ में पिस्टल थी। किसी यात्री ने हिम्मत दिखाते हुए वारदात का 16 सेकेंड का वीडियो बना लिया। जब वह अपने भाई को संभालने लगा तो आरोपी सुंदर दूसरी बस में बैठकर गोहाना की तरफ भाग गया।


2003 में हत्यारोपी के भाई पर चलाई थी गोली

यह हत्याकांड किसी पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। संजय ने वर्ष 2003 में हत्यारोपी सुंदर के भाई राकेश पर गोली चलाई थी। बताया जाता है कि इसी रंजिश के चलते सुंदर ने संजय की गोली मारकर हत्या की।

---------
संजय पर दर्ज हैं करीब 11 मामले

-सदर थाना पानीपत में 16 मई 2023 को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

-थाना सदर मतलोडा (पानीपत) में 24 नवंबर 2023 को धारा 195ए, 506 व 120बी के तहत मामला दर्ज

-थाना सफीदों में 26 जनवरी 2003 को धारा 307, 450 व 34 के तहत मामला दर्ज

-थाना सफीदों में 26 जून 2003 को धारा 307 व 34 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

-थाना सफीदों में 24 अगस्त 2009 को 1988 एक्ट के तहत मामला दर्ज

-थाना असंध (करनाल) में 13 जुलाई 2003 को धारा 398 व 401 तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

-थाना असंध (करनाल) में 25 जुन 2003 को धारा 302, 34, 216 व 120बी में मामला दर्ज

-थाना सदर गोहाना (सोनीपत) में 23 जनवरी 2009 को धारा 332, 353, 309, 420, 46बी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

-थाना शहर गोहाना (सोनीपत) में 27 मार्च 2010 को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

-बलदेव नगर थाना अंबाला में 30 अगस्त 2014 को धारा 42एपी, 188 व 120बी के तहत मामला दर्ज

-बलदेव नगर थाना अंबाला में 9 मार्च 2016 को धारा 42एपी व 188 के तहत मामला दर्ज



पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- ईश्वर सिंह, शहर थाना प्रभारी

संजय। फाइल फोटो

संजय। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed