{"_id":"66806ef33150da16cc043747","slug":"young-man-found-unconscious-died-during-treatment-jind-news-c-199-1-sroh1009-119197-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
Sun, 30 Jun 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
जींद। तीन दिन पहले गुप्ता कॉलोनी में बेहोशी की हालत में मिले युवक की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक की मां की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पड़ाना निवासी 62 वर्षीय राजो देवी ने कहा कि उनका 29 वर्षीय बेटा हरदीप नशा करने का आदी था। 26 जून को वह बाइक लेकर घर से निकला था। उन्हें सूचना मिली कि हरदीप दोपहर बाद चार बजे जींद की गुप्ता कॅालोनी में था। वहां के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस हरदीप को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गई, मगर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हरदीप की बाइक की डिटेल निकालकर परिजनों को इसकी सूचना दी। राजो देवी ने पीजीआई पहुंचकर बेटे की पहचान की। राजो देवी ने कहा कि हरदीप के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो गुप्ता कॉलोनी के लोगों ने बताया कि ईश्वर के दो बेटे, जिनमें से एक ऑटो चलाता है व एक ऑटो पार्ट का काम करता है, ने दो अन्य साथियों के साथ गुप्ता कॅालोनी में अपना दबदबा बनाने के लिए डंडे और बिंडे से हरदीप के सीने, गर्दन व शरीर पर चोट मारी। इससे हरदीप की मौत हो गई। एसआई नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरदीप की मां की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।