{"_id":"659eb99e2e22edad5e06a43b","slug":"young-man-doing-betting-caught-with-cash-worth-rs-10300-jind-news-c-199-1-sroh1009-11469-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सट्टा खाईवाली करता युवक 10300 रुपये की नकदी के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सट्टा खाईवाली करता युवक 10300 रुपये की नकदी के साथ काबू
Wed, 10 Jan 2024 09:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 10 Jan 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए ने सट्टा खाईवाली करते हुए लोको काॅलोनी से एक युवक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लोको कॉलोनी निवासी मोहनलाल के रूप में हुई। सीआईए के एसआई अशोक कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए पटियाला चौक पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि लोको कॉलोनी निवासी मोहनलाल सट्टा लगाने का काम करता है। उस समय वह काॅलोनी में ही लोगों को सट्टा लगाने के लिए आवाज देकर बुला रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक युवक राहगीरों को सट्टा लगवाने के लिए आवाजें दे रहा था। इस दौरान टीम ने फर्जी ग्राहक बनाकर एक युवक को भेजा तो आरोपी ने उससे 100 रुपये ले लिए। इसके बाद इशारा मिलते ही आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से सट्टा पर्ची व 10300 रुपये की नकदी बरामद हुई। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन