Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   young man died in car bike collision on Safidon-Asandh road in Jind

Haryana: जींद में सफीदों-असंध मार्ग पर कार-बाइक टक्कर में युवक की मौत, मृतक तीन भाइयों में है सबसे छोटा

Sun, 12 Jan 2025 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Jan 2025 11:11 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि संजू की शादी महज डेढ़ महीने पहले हुई थी और वह गांव पाजू के एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। हादसे के वक्त वह रात में अपने काम से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
young man died in car bike collision on Safidon-Asandh road in Jind
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के सफीदों-असंध मार्ग पर गांव रामपुरा के पास रविवार रात को एक दर्दनाक हादसे में बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सिल्लाखेड़ी निवासी संजू (27) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार के अगले पहिए के नीचे फंसे संजू के शव को निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि संजू की शादी महज डेढ़ महीने पहले हुई थी और वह गांव पाजू के एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। हादसे के वक्त वह रात में अपने काम से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों और परिजनों ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही थी। संजू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और शादी के बाद से पोल्ट्री फार्म में काम कर रहा था। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed