फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   young man deth in private hospital relative jam highway

निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 21 Aug 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
young man deth in private hospital  relative jam highway
मृतक सोनू का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
एक निजी अस्पताल में दवाई लेने गए धर्मसिंह कॉलोनी निवासी सोनू (19) की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार दोपहर बाद अस्पताल के सामने दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मामले की जांच की मांग की। जिसके चलते दोपहर दो बजे से चार बजे तक तक जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही डीएसपी साधु राम मौके पर पहुंचे और वार्ता के बाद परिजनों को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार के लिए मनाया। इसके बाद पुलिस व वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनू फास्ट फूड की दुकान चलाता है। वीरवार को बुखार होने के बाद वह नए बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी अस्पताल में दवाई लेने पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि जैसे ही चिकित्सक ने उसे टीका लगाया तो उसकी हालात बिगड़ गई। चिकित्सक ने परिजनों को कुछ बताने की बजाय उसे नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू के नागरिक अस्पताल में पहुंचने के बाद परिजनों को सूचना मिली, लेकिन तब तक युवक हमेशा के लिए अपनों को छोड़कर जा चुका था। सोनू की अचानक मौत के बाद परिजनों ने खानपुर मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया और शुक्रवार को खानपुर से सीधे ही शव को मलिक अस्पताल के सामने दिल्ली पटियाला हाईवे पर रखकर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। सोनू अविवाहित था और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। किराये की दुकान में वह फास्ट फूड का काम करके अपने परिवार के पालन पोषण में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन

शव के आने से पहले की तैनात हुई पुलिस
सोनू की मौत के बाद दिल्ली पटियाला हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया जाएगा। पुलिस को इसका अंदाजा पहले से ही थी। इसलिए शव के आने से पहले ही पुलिस को अस्पताल के पास तैनात कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अस्पताल के साथ-साथ पास लगती सभी दुकानों को बंद करवाया और रेहडिय़ों को भी हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का रूट हुआ डायवर्ट
हाईवे पर नए बस स्टैंड के पास जाम लग जाने के बाद लघु सचिवालय व विश्वकर्मा चौक के पास पुलिस द्वारा वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। जिस दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ वाहन जाम भी फंसेे हुए थे। सोनू के परिजनों हाईवे के दोनों तरफ की सड़को पर बैठे थे। वाहनों का ढाकल रोड से कैनाल रोड के रास्ते निकाला गया।

परिजनों को समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। इस मामले में समाज के मौजिज लोगों की मौजूदगी में परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर डाक्टर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से करेगी।
साधू राम, डीएसपी नरवाना।

दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जाम लगाते मृतक युवक के परिजन व ग्रामीण।

दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जाम लगाते मृतक युवक के परिजन व ग्रामीण।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed