फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man beaten, case registered against two people

Jind News: युवक को पीटा, दो लोगों पर केस दर्ज

Sat, 11 Nov 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten, case registered against two people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर की वाल्मीकि बस्ती में युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर थाना पुलिस ने बाप-बेटे को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


वाल्मीकि बस्ती निवासी विक्रम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में पेंट करने का कार्य करता है। आठ नवंबर शाम को वह बाल धर्मार्थ अस्पताल के पीछे शनिदेव मंदिर के पास बैठा था। तभी उसकी ही बस्ती के मोगली और उसके पिता नन्हा ने आए। उन्होंने आते ही उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, जिन्हें उन दोनों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मोगली और नन्हा को नामजद कर उनके खिलाफ हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed